Homeछत्तीसगढ़Anil Agarwal: उद्योगपित अनिल अग्रवाल ने संगम में लगाई में लगाई डुबकी,...

Anil Agarwal: उद्योगपित अनिल अग्रवाल ने संगम में लगाई में लगाई डुबकी, ये रहा अफसोस!

महाकुंभ मेला क्षेत्र में उद्योगपति अनिल अग्रवाल.

प्रयागराज. देश ही नहीं दुनिया के प्रसिद्ध उद्योपति अनिल अग्रवाल ने महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाई. इससे संबंधित तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की हैं. उन्होंने इसके साथ अपनी भावनाएं भी जाहिर की हैं. साथ ही तीन दिन प्रयागराज के मेला क्षेत्र में नहीं रह पाने का अफसोस भी जताया है. इसकी भरपाई समाजसेवा करके करने की बात की है. अनिल अग्रवाल वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन हैं और बिहार के रहनेवाले हैं, जिन्होंने स्क्रैप से शुरुआत की थी और आज दुनिया के जाने-माने उद्योगपतियों में शुमार हैं.

अनिल अग्रवाल ने महाकुंभ को लेकर जो पोस्ट की है. उसमें उन्होंने लिखा है…मुझे 144 सालों में एक बार होने वाले इस महाकुंभ में शामिल होने का मौक़ा मिला.

वहां ज़बरदस्त जन सैलाब देखा! बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, लड़कियां…सभी बिना किसी भय के बस, चले जा रहे हैं. 20-25 मील तक चलना एक असाधारण बात है.

हर तरह के विचार इस उत्सव में आते रहे. हमारे पूर्वजों को सद्गति मिले, बच्चों को आशीर्वाद मिले, वे समृद्ध रहें जिससे अपने परिवार का भरण-पोषण बिना किसी रुकावट के कर पाएं.

दुनिया में कहीं भी ऐसा कोई उदाहरण नहीं कि इतनी भारी संख्या में लोग किसी आस्था के आयोजन में शामिल होते हों. इस जनसैलाब में मुझे नर में नारायण के दर्शन हुए.

मैं रात भर महाकुंभ में घूमा। रात 1 बजे, 2 बजे भी लोग बस चले ही जा रहे थे. भक्ति भाव, विश्वास लिए, कि इस स्नान से उनका, उनके बच्चों का जन्म सफल होगा.

कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से मैंने 3 दिनों की इस यात्रा को एक दिन में पूरा किया. मुझे यह एहसास है कि मुझे इसका 10 गुना मूल्य समाज सेवा करके चुकाना होगा.

कुछ ऐसे दृश्य नज़र में आए जो मैं आजीवन नहीं भूल सकता. एक बूढ़ी औरत लकड़ी के सहारे बीसों मील चली जा रही है. एक गर्भवती महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर उसी भीड़ का एक हिस्सा है. ये हमारे देश की महिलाओं की ताकत है. इन महिलाओं में मुझे दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती के साक्षात दर्शन हुए.

उसी शाम, मैं कुछ यंग एंटरप्रेन्योर्स से भी मिला. उनसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा. मैंने उनसे कहा कि हिन्दुस्तान में हर चीज़ की मांग बहुत तेज़ी से बढ़ रही है, आप बड़ा सोचिए. इस महाकुंभ के पवित्र स्नान से आपको शक्ति मिलेगी और आप अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे.

उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जिस तरह से इस महाकुंभ महापर्व की जिम्मेदारियों को संभाला, वह अद्वितीय है. इतने बड़े जनसमुदाय को संभालना कोई मामूली बात नहीं. मैं तहे दिल से उत्तर प्रदेश सरकार के सभी अफसरों और मैदानी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं.

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here