Homeछत्तीसगढ़संतोष पांडेय ने राजनांदगांव में दाखिल किया नामांकन...

संतोष पांडेय ने राजनांदगांव में दाखिल किया नामांकन…

नर्मदा न्यूज़ छत्तीसगढ़ डेस्क। भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान संतोष पांडेय के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरूण साव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से संतोष पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। सीएम साय ने कहा कि संतोष पांडेय लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी।

नामांकन के के साथ ही शहर में नामांकन रैली भी निकल गई, जिसमें बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन हुआ। नामांकन रैली निकली शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए निकली। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के हमारी पार्टी के उम्मीदवार संतोष पांडेय ने नामांकन दाखिल किया है। इस अवसर पर हमारे प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। संतोष पांडेय आने वाला चुनाव प्रचंड मतों से जीतेंगे।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here