Homeछत्तीसगढ़श्रद्धालु बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना...

श्रद्धालु बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना…

छत्तीसगढ़ डेस्क। राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए श्री रामलला दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। शासन द्वारा प्रत्येक जिलों से चयन कर सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से उन्हें रामलला के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गरियाबंद जिले से भी दर्शनार्थियों से युक्त 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर आज सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से श्रीरामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। जिले के कुल 94 दर्शनार्थी आज रवाना हुए।

इस दौरान समाज कल्याण के उप संचालक श्री डी.पी ठाकुर ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। 94 श्रद्धालुओं में उनके देख-देख के लिए 4 अनुरक्षक भी शामिल है। चयनित तीर्थ यात्रियों को बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा।

यात्रा पश्चात तीर्थयात्रियों की जिला वापसी होगी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से आदित्य लाम्बे, लीलाराम ध्रुव, गुरु शरण साहू, लीलेश, चितेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने श्री रामलला दर्शन के सपने को साकार किया है। सरकार की मदद से अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अयोध्या में श्री रामलला स्थापना पश्चात वहा जाने की बहुत इच्छा थी। शासन ने वहा जाने में मदद की। श्रद्धालुओं की अयोध्या जाने की इच्छा पूरी करने वाली इस योजना के लिए जिले के श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here