छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना खत्म हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 45 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। जीत के बाद रायपुर दक्षिण जीत के बाद सुनील सोनी ने कहा कि, यह जनता की जीत है, इसके लिए रायपुर दक्षिण की जनता का आभार।
उन्होंने आगे कहा कि, रायपुर दक्षिण का अब तेजी से विकास होगा। मैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर सुनील सोनी ने कहा कि, इसका फैसला आलाकमान करेगा।
ये रहे फ़ाइनल आकड़े
मतगणना के अंतिम चरण में बीजेपी को 89059 वोट और कांग्रेस को 42977 मिले। जिसमें बीजेपी ने 46082 वोटों की लीड बनाई। वहीं पोस्टल मतदान में बीजेपी को 161 और कांग्रेस को 76 मिले। अंतिम चरण में बीजेपी को 89220 और कांग्रेस को 43053 वोट मिले। जिसके बाद सुनील सोनी 46167 मतों से विजयी हुए।
किस प्रतियाशी को मिले कितने वोट, देखे लिस्ट…



