Homeछत्तीसगढ़युवा संसद के लिए पत्रकारिता विवि के हुनेश्वरी, स्वाती समेत दस विद्यार्थियों...

युवा संसद के लिए पत्रकारिता विवि के हुनेश्वरी, स्वाती समेत दस विद्यार्थियों का चयन….

छत्तीसगढ़ डेस्क। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में तीसरी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद (NEYP)-2025 के लिए विद्यार्थियों के चयन हेतु स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD) के सहयोग से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से दस विद्यार्थियों का चयन किया गया।

स्डेंइट्स फॉर डेवलपमेंट के स्टेट को-कन्वीनर चंचल चौबे ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि आज जलवायु परिवर्तन हमारी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। युवाओं के पास न केवल इसे समझने बल्कि इसे हल करने के लिए कदम उठाने का सामर्थ्य है।

बढ़ता प्रदूषण पर्यावरण संरक्षण में  बन रहा बाधक

इस अवसर पर स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के रायपुर महानगर के संयोजक सूजल गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन और बढ़ता प्रदूषण हमें एक बड़े संकट की ओर ले जा रहा है। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए हमें सतर्कता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट जल, जंगल, जमीन, जन- जानवर के संरक्षण पर विगत कई वर्षों से कार्य कर रहा है।

पर्यावरण संरक्षण संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण महज एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे को देखते हुए हमें जागरूकता के साथ-साथ ठोस समाधान की ओर भी ध्यान देना होगा। युवा पीढ़ी इसमें अग्रणी भूमिका निभा सकती है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को न केवल गंभीर मुद्दे को समझने का मौका देते हैं, बल्कि उनके विचारों को मंच प्रदान करते हैं।

इन विधार्थियों का हुआ चयन 

इस प्रतियोगिता में सुयश साहू ने प्रथम, हुनेश्वरी सिन्हा ने द्वितीय और स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त की इसके अलावा किरण, सुरेश साहू, खुशबू वर्मा, दीप्ति वर्मा, जानकी वर्मा, अनमोल तिवारी, ख़ुशी टाॅप 10 में अपनी जगह बनाई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक पंकज नयन पाण्डेय, डॉ. राजेंद्र मोहंती, डॉ. आशुतोष मंडावी, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र खंडेलवाल समेत शिक्षक और

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here