Homeछत्तीसगढ़मैं हूँ मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारो : भाजपा ने...

मैं हूँ मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारो : भाजपा ने जारी किया पोस्टर…

नर्मदा न्यूज़ छत्तीसगढ़ डेस्क। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान को लेकर भाजपा ने नया नारा दिया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नया नारा देते हुए कहा कि, मैं हूँ मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मारो…उन्होंने इसका पोस्टर भी लॉन्च किया है। पोस्टर को लॉन्च करते हुए कहा कि, डॉ. महंत ने जो मोदी का सिर फोड़ने की बात कही थी, वो सिर्फ और सिर्फ भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव को जिताने के लिए कहा था।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, जो कुछ भी कहा गया है, इसके लिए देश की जनता और मोदी जी से माफी मांगना चाहिए। जब-जब मोदी जी के लिए इस तरह की बाते कही गई है, तब-तब मोदी जी ओर निखर कर समाने आते हैं। हम भी मोदी का परिवार हैं, पहले हमें लाठी मारकर दिखाए।

यह बयान अमर्यादित है
बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने नेता प्रतिपक्ष महंत के विवादित बयान पर कहा कि, नेता प्रतिपक्ष का यह बयान अमर्यादित है। इस तरह के बयान देने की कांग्रेस की पुरानी परम्परा है। लेकिन ये सभी अपनी गलतियों से सिखने को भी तैयार नहीं है। जनता ने कई बार इनको सबक सिखाया है। इसके बावजूद इन्हें समझ नहीं आ रहा है। डॉ. चरणदास महंत को चुनौती देता हूं…हम सब मोदी के परिवार है। हिम्मत है तो लाठी मारकर दिखाएं।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here