Homeछत्तीसगढ़भाजपा कार्यकर्ता किसी सैनिक से कम नहीं : बृजमोहन अग्रवाल...

भाजपा कार्यकर्ता किसी सैनिक से कम नहीं : बृजमोहन अग्रवाल…

नर्मदा न्यूज़ छत्तीसगढ़ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक किसी को भी कमतर नहीं आंकती है। इसीलिए पार्टी हर चुनाव को अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ती है। पार्टी 12 महीने 24 घंटे सातों दिन चुनाव के लिए तैयार रहती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसी सैनिक से काम नहीं है। जो यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तैयार खड़ा है।

यह बात मंगलवार को वरिष्ठ मंत्री एवं रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा में मंडल बैठक के दौरान कही। इन बैठकों का आयोजन निपनिया मंडल, भाटापारा नगर मंडल, भाटापारा ग्रामीण और सिमगा मंडल में किया गया था। इन बैठक का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर बूथ प्रबंधन था।

इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता किसी सैनिक से कम नहीं है जो केवल पार्टी ही नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत के निर्माण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के समय पालिका चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक मुख्य मुद्दा नाली, सड़क, बिजली और पानी का होता था। लेकिन पिछले 10 सालों में नरेंद्र मोदी ने देश की दशा और दिशा दोनों बदल दी हैं। आज ग्रामीण इलाकों तक में गरीबों को पक्के मकान, नल जल योजना से जल, 24 घंटे बिजली मिल रही है। जिससे ग्रामीण इलाकों के बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि हमारी महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ ही उनको आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है महतारी बंधन योजना के तहत मोदी ने महिलाओं को प्रति महीने ₹1000 देने भी शुरू कर दिए हैं। महिलाओं में आर्थिक आजादी भी आएगी उनकों दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वह मोदी के इन्हीं कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएं और उन्हें कमल के फूल को वोट देकर मोदी जी को मजबूत बनाने का आह्वाहन करें।

दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है : बृजमोहन

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है भारत एक तेज़ी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। विकसित छत्तीसगढ़ और  विकसित भारत के लिए कार्यकर्ता जनता से भाजपा को वोट देने के लिए अपील करें। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाताओं से सीधा संपर्क करना होगा। उनको पार्टी के विचार और कार्योजनाओं के बारे में जानकारी देनी होगी। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समय निकालकर  जन संपर्क करना होगा।

उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि, एक महिला दूसरी महिला की बात अच्छे से सुनती और समझती है। इसलिए महिला कार्यकर्ता भी पूरी तैयारी और जानकारी के साथ महिला मतदाताओं के बीच जाएं और कमल के फूल के लिए वोट मांगे।

पत्रकारों से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह मीटिंग मंडल स्तर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने के लिए की गई है। रायपुर लोकसभा चुनाव जीतने के लिए, कार्यकर्ता मोदी जी की जो गारंटी पूरी हुई हैं। उन्हें घर-घर तक पहुंचाएं। भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा सीट ज्यादा से ज्यादा मतों से जीते इसी विषय पर चर्चा हुई एवं कार्य योजना बनाई गई है। मोदी जी के विचारों और कार्यों से आज पूरा देश प्रभावित हो रहा है। इसी का परिणाम है देश भर में लोग कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामने के लिए आगे आ रहे है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से एक लाख से ज्यादा मतों में जीत दिलाने का संकल्प लिया।

बैठक में पूर्व विधायक श्री शिव रतन शर्मा, देवजी भाई पटेल, सनम जांगड़े, जिला मंत्री महाबल बघेल सुनील मिश्रा, निपनिया मंडल अध्यक्ष धनीराम साहू,भाटापारा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डबलू सिंह ठाकुर, सिमगा मंडल अध्यक्ष केजु राम बघेल, भाटापारा नगर मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर, सुरेश यदु , पवन वर्मा, कांति आडिल समेत जिला पंचायत सदस्य कविता देवांगन, पार्षद और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में सरपंच समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों और दूसरे लोगों ने भाजपा की सदायस्ता ग्रहण की।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here