Homeछत्तीसगढ़किशोरी को 8 बार चाकू गोदा, सनकी गिरफ्तार...

किशोरी को 8 बार चाकू गोदा, सनकी गिरफ्तार…

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में एक नशेड़ी युवक ने एक किशोर लड़की पर चाकू से कई बार हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से वार किया है। बताया जा रहा है कि इश्कबाजी में हुए विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी का इलाज जारी है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम 19 वर्षीय निलेश दास उर्फ कालू है, जो आदतन नशेड़ी है और सीतामढ़ी बल्ली कुआं के पास रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे की हालत में किशोरी के बचने के बाद फिर से हमला करने की बात कहता नज़र आया है। वहीं बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बीच किसी विवाद को लेकर उसने किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here