Homeछत्तीसगढ़कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन...

कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन…

नर्मदा न्यूज़ छत्तीसगढ़ डेस्क। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अनिता रावटे ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। महासमुंद में नामांकन से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों की होड़ दिखी। महासमुंद जिला पंचायत की अध्यक्ष रही उषा पटेल, पूर्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और महासमुंद नगर पालिका की अध्यक्ष रही अनिता रावटे, महासमुंद नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे हरबंश सिंह ढिल्लों, पिथौरा नगर पंचायत के 4 बार के अध्यक्ष रहे देव सिंह निषाद, महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष रही अरुणा शुक्ला, जनपद पंचायत महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद पटेल का नाम शामिल होने वालों में प्रमुख रहा।

राष्ट्रीय संत गुरु असंग देव के शिष्य देवकर साहेब, जो कबीर पंथ के सन्यास परम्परा के संत हैं, उन्होंने भी अपने एक हजार साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

मालूम हो कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव रही अनिता रावटे ने कांग्रेस की प्राथमिकता से मंगलवार 2 अप्रैल को अपना त्याग पत्र सौंपा था। पत्र में विधानसभा चुनाव और लोकसभा में हो रही उपेक्षा का आरोप लगाया था। अनिता रावटे कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, वर्तमान विधायकगण भावना बोहरा, खुशवंत साहेब, योगेश्वर राजू सिन्हा, सम्पत अग्रवाल, अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here