Homeराष्ट्रीयHelicopter Crash Maharashtra: पुणे में हेलिकॉप्टर हादसे में 3 लोगों की मौत...

Helicopter Crash Maharashtra: पुणे में हेलिकॉप्टर हादसे में 3 लोगों की मौत की आशंका

Helicopter Crash Maharashtra: महाराष्ट्र हेलिकॉप्टर दुर्घटना: महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलिकॉप्टर हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा डेढ़ महीने में दूसरी बार हुआ है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देखते ही देखते हेलिकॉप्टर आग की लपटों में घिर गया। अब तक दो लोगों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि यह हेलिकॉप्टर सरकारी था या निजी।

पुणे जिले के बावधन के पास यह दुर्घटना हुई है। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत की आशंका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है और एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं।

हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह हादसा कोहरे या तकनीकी खामी के कारण हुआ हो सकता है। इससे पहले 24 अगस्त को भी पुणे के पौड गांव में एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था।

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह 6:45 बजे बावधन इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में हुई। हिंजेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर आग लगने के कारण हेलिकॉप्टर की पहचान नहीं हो सकी है।

इससे पहले 24 अगस्त को मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक निजी हेलिकॉप्टर पुणे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें चार लोग सवार थे। पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया था कि उस दुर्घटना में पायलट और यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। खराब मौसम को उस हादसे का संभावित कारण माना गया था।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here