Farmers Loan Telangana: तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। यहां पर किसानों को दो लाख रुपए की कर्जमाफी का ऐलान किया है।
राज्य के कांग्रेसी मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि 11 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा.
तेलंगाना के कांग्रेस शासित राज्य में किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी ने किसानों के दो लाख रुपये के कर्ज को माफ करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, किसानों के लिए दो लाख रुपये की कर्ज माफी जल्द ही लागू की जाएगी.
सीएम ए रेवंत रेड्डी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि 11 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि पात्रता शर्तों सहित ऋण माफी का विवरण जल्द ही एक सरकारी आदेश (जीओ) के द्वारा घोषित कर दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आगे कहा कि इससे राज्य के खजाने पर लगभग 31,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.
इस दौरान मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने पिछली बीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पिछली बीआरएस सरकार ने एक लाख रुपये की कर्ज माफी के अपने वादे को ईमानदारी से लागू नहीं किया था. उनकी वजह से किसानों और खेती को संकट पैदा हो गया था। उन्होंने आगे कहा, ‘उनकी सरकार दो लाख रुपये के कृषि ऋण माफी के अपने चुनावी वादे को पूरा कर रही है.’



