Homeराष्ट्रीयIndia Gold RBI: भारतीय उपलब्धि: RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना...

India Gold RBI: भारतीय उपलब्धि: RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया

India Gold RBI: भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन से 100 टन से थोड़ा अधिक सोना मंगाकर देश में अपने स्वर्ण भंडार में जमा क दिया है। गौर करें तो यह 1991 की शुरुआत के बाद पहली बार है, जब इतने बड़े पैमाने पर सोना आरबीआई की तिजोरी में जमा किया गया है।

बता दें कि तत्कालीन पीएम चंद्रशेखर के जमाने में जहां भारत दूसरे देशों में अपना सोना गिरवी रखने को मजबूर था तो आज मोदी के इंडिया में विदेश में वर्षों से जमा सोना भारत वापस मंगा रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन से 100 टन से थोड़ा अधिक सोना देश में अपने तिजोरी में भेजा है। यह 1991 की शुरुआत के बाद पहली बार है, जब इतने बड़े पैमाने पर सोना आरबीआई की तिजोरी में जमा किया गया है। ऐसे हालात में आने वाले महीनों में फिर से इतनी ही मात्रा में सोना देश में आ सकता है।

लेटेस्ट डेटा के अनुसार मार्च के अंत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास 822.1 टन सोना था, जिसमें से 413.8 टन विदेशों में रखा गया था। सोना खरीदने वाले केंद्रीय बैंकों में आरबीआई भी शामिल रहा। जिसने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 27.5 टन सोना जोड़ा।

लंदन में भारत के सोने के स्टॉक दरअसल दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड पारंपरिक रूप से भंडारगृह रहा है। भारत भी इससे अलग नहीं है। आजादी से पहले से लंदन में भारत के सोने के स्टॉक पड़े हुए हैं। एक अधिकारी ने कहाकि “आरबीआई ने कुछ साल पहले सोना खरीदना शुरू किया था और यह तय किया कि वह इसे कहां स्टोर करना चाहता है। चूंकि विदेशों में भारत का स्टॉक बढ़ रहा था, इसलिए कुछ सोना भारत लाने का फैसला किया गया।

भारत में सोने के प्रति मोह किसी से छिपा नहीं है। सोने का खोना, गिरवी रखना या बेचना किसी भी परिवार के लिए अच्छा नहीं माना जाता। एक समय ऐसा भी आया था, जब भारत को सोना गिरवी भी रखना पड़ा था। जबकि, आरबीआई ने लगभग 15 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 200 टन सोना खरीदा था। पिछले कुछ सालों में भारतीय केंद्रीय बैंक द्वारा खरीद के माध्यम से स्टॉक में लगातार वृद्धि हुई है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here