Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Gunpowder Factory Blast: छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्टरी में धमाका,...

Chhattisgarh Gunpowder Factory Blast: छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्टरी में धमाका, 10 लोगों की मौत

Chhattisgarh Gunpowder Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को बड़ा घटना हुई। यहां बेरला के बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित सबसे बड़ी बारूद फैक्टरी में शनिवार को सुबह-सुबह जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। मलबे में भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को बड़ा घटना हुई। यहां बेरला के बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोग मलबे में दबे थे। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। घटना आज सुबह की है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी।

धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। उधर, घटना के तीन घंटे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

वहीं रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है। बेमेतरा कलेक्टर ने बताया कि मौके पर एसडीएम पहुंचे हैं कुल कितने लोग घायल हुए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं। कंपनी में बारूद का काम होता था। ब्लॉस्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। वहीं फैक्टरी का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे हैं। कुछ लोग मलबा में दबे होने की आशंका है।

बेरला एसडीएम पिंकी मनहर ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया है। इनमें एक की मौत हो गई है। छह का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्य जारी है। एसडीएम ने आधिकारिक तौर पर आठ लोगों के मौत की पुष्टि की है, रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही बता पाएंगे कुल कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले में बारूद फैक्टरी में हुए ब्लास्ट को लेकर सवाल उठाया है। पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बेमेतरा में बारूद फैक्टरी में हुए ब्लास्ट से 10-12 श्रमिकों के असामयिक निधन का दु:खद समाचार मिला। ईश्वर से मृतात्माओं को सद्गति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि सूचना है कि तीन घंटे तक बचाव दल नहीं पहुंचा। शासन, प्रशासन बचाव कार्य सुनिश्चित करें और पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दें।

घटना पर दुख जताते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।

सीएम साय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दिया गया है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here