Homeराष्ट्रीयRajkot Fire: गुजरात के राजकोट अग्निकांड में 30 लोग जिंदा जले, मुआवजे...

Rajkot Fire: गुजरात के राजकोट अग्निकांड में 30 लोग जिंदा जले, मुआवजे का ऐलान, SIT करेगी जांच

Rajkot Fire: गुजरात के राजकोट टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग में बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं SIT को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि राजकोट में आग से हुए हादसे का जिम्मा एक विशेष जांच दल यानी SIT सौंपा गया है.

Rajkot TRP Game Zone Fire: बता दें कि गुजरात के राजकोट में 25 मई को एक भीड़भाड़ वाले टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग में बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री पटेल ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है. वहीं, एसआईटी की टीम इस घटना की जांच करेगी.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देगी. इस संबंध में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.” राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया.

राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने बताया, “हमें करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली थी, तुरंत एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. यहां TRP गेमिंग ज़ोन में जो अस्थायी संरचना थी वह ध्वस्त हो गई. आग पर 2 घंटे पहले काबू पा लिया गया है.

प्रभावित टीआरपी गेम ज़ोन और अधिकारियों को डर है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि गर्मी की छुट्टियों और सप्ताहांत के कारण कई बच्चे घटनास्थल पर मौजूद थे.

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट किया कि शहर प्रशासन को आग की घटना में तत्काल बचाव और राहत कार्य करने का निर्देश दिया गया है. नगर निगम और प्रशासन को आग की घटना में तत्काल बचाव और राहत कार्यों के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री पटेल ने घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here