Homeछत्तीसगढ़CG NAXAL UPDATE: छत्तीसगढ़ में अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 का...

CG NAXAL UPDATE: छत्तीसगढ़ में अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 का सरेंडर, 153 अरेस्ट; शाह ने की तारीफ

CG NAXAL UPDATE: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की है।

Amit Shah on Naxal front: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद केवल साढ़े चार महीने के अंदर ही 112 नक्सली मारे गए हैं। वहीं करीब 375 नक्सलियों ने सरेंडर किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं।

पांच महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।

गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि अब प्रदेश के तीन से चार जिलों में ही नक्सली बचे हैं। आगामी 2-3 वर्षों में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा।

कांग्रेस की ओर से इसे फेक एनकाउंटर कहे जाने पर गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। कांग्रेस पार्टी के साथ यही हो रहा है।

मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री का आभार जताया है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि इस विश्वास के लिये हम आभारी हैं। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है।

निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष की राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है। इसके बावजूद हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है।

बता दें कि देश में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। मात्र साढ़े चार महीने की सरकार में नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। गिरफ्तार भी किये गये हैं। कई नकस्ली सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here