LS Polls Shivraj Chauhan: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में कहाकि करप्शनवाल हैं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल। उन्होंने कहाकि ईमानदारी की कसमें खाने वाले केजरीवाल सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। शिवराज ने उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश भर में घूमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को पूर्व सीएम ने दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया। शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया।
वहीं, पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा और नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व सीएम चौहान ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में हर स्त्री देवी की मूर्तियां हैं और बेटियां साक्षात देवियां हैं। मध्य प्रदेश की धरती पर जितने भी कार्यक्रम होते हैं, पहले मैं बेटियों की पूजा करता हूं, उनके चरण धोता हूं और जब पानी को माथे से लगाता हूं तो मेरे काम करने की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। जहां मां-बहन और बेटियों का सम्मान होता है, भगवान भी वहीं वास करते हैं। मैं दोनों हाथ जोड़कर शीश झुकाकर बहनों को प्रणाम करता हूं।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि INDI का मतलब I – Immature मतलब इनके नेता अपरिपक्व हैं। N – Nervous मतलब इंडी के नेता घबराए हुए हैं, कुछ भी बोल रहे हैं और आत्मविश्वास हिला हुआ है। D – Dangerous मतलब खतरनाक है, देश विरोधी और देश बांटने वाले बयान देते हैं। देश के लिए खतरा है ये। I से मतलब Ignorant, अनिभिज्ञ। इंडी के नेताओं को मुद्दों की समझ नहीं है। इनका जनता से सरोकार नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ जहां एनडीए से हमारे प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वहीं, इंडी गठबंधन वाले आपस में लड़ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ये केजरीवाल नहीं करप्शनवाल बन गए हैं। इन्होंने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला। स्वाति मालीवाल के साथ क्या किया उन्होंने… मुख्यमंत्री निवास में एक बहन का अपमान किया गया।
पश्चिम बंगाल में ममता दीदी से भी कहा कि इस धरती पर एक द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गई थी और कौरवों का वंश सहित विनाश कर दिया गया था। इसलिए ममता दीदी के यहां भी संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं।
बहनों के साथ गलत हरकतें होती हैं और अपराधियों को बचाने का पाप इंडी गठबंधन के लोग करते हैं और यहां खुद केजरीवाल करते हैं। ये इंडी गठबंधन कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकता है।
पूर्व सीएम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार का नाम लिए बिना कहा कि भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले और आतंकवादियों का महिमामंडन करने वालों को जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का तो तय है कि जीतने के बाद नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बताएं कि आखिर उनका प्रधानमंत्री कौन है। कभी कहते हैं कि बाद में तय करेंगे, कभी कहते हैं कि बारी-बारी से बन जाएंगे। कोई नाम तो बताओ कि धन्नू होगा, कल्लू होगा, पन्ना होगा या जुम्मन होगा।
अब गर्मियों में हम मटका खरीदने बाजार जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियों को भी देखकर लेते हैं कि कहीं खराब तो नहीं है। तो जब हम प्रधानमंत्री का चुनेंगे तो देखभाल कर ही चुनेंगे।
ये कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते हैं। देश के विकास और जनता के कल्याण से इनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताना है और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने अपने गांव में ही बचपन में देखा था कि बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था। बहनों की दुख-दर्द और तकलीफें भी देखी थी। तब मन में बहुत पीड़ा होती थी कि ये कैसी सोच है।
जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से पहली बार मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाकर बेटियों को जन्म से ही लखपति बनाने का काम किया। इसके बाद कन्या विवाह योजना बनाई, जिसके अंतर्गत लाखों बेटियों की शादी करवाई।
बहनों को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया। संबल योजना के तहत बहनों के खाते में बच्चे के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रुपये दिए गए।
उसके बाद आई लाड़ली बहना योजना, इस योजना ने बहनों को आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ा दिया। मुझे गर्व है ये कहते हुए की मध्य प्रदेश की धरती पर आज मेरी 1 करोड़ 32 लाख बहनें हैं, लेकिन ये सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, अब लाड़ली बहना के बाद लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
लखपति दीदी का मतलब है कि घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय 1 लाख रुपये से ज्यादा हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन करोड़ लखपति बहना बनाने का लक्ष्य रखा है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हर गरीब बहन को लखपति दीदी बनाया जाएगा।



