Raebareli Priyanka : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली सीट के इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के लिए नुक्कड़ सभा कर वोट माँगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा के कठवारा में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
Raebareli Priyanka : प्रियंका गांधी ने कहा कि यह रायबरेली वालों की खासियत है कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने लड़ाई लड़ी। आज के समय में नेता जनता के बीच में ना आकर जो मन में आता है वह कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी हैं।
मोदी जी देश के परिवार के मुखिया हैं, लेकिन उन्हें गाजा बाजा बहुत पसंद है। देश की जनता उन्हें अपने भूखे पेट के बारे में बताती है कि और वे कहते हैं मैं तुम्हरा मान सम्मान बढ़ा रहा हूँ। उनके साथ कोई एक गरीब आदमी नहीं दिखता बल्कि अमीर लोग दिखते हैं।
मोदी जी 10 साल से बनारस के सांसद हैं लेकिन एक बार भी वह किसी गांव में नहीं गए जबकि इंदिरा जी और राजीव जी जब प्रधानमंत्री थे तब वे गांव गांव जाकर लोगों से मिलते थे। आज किसानों से नही मिला जाता, वे आवारा जानवर की समस्या से त्रस्त हैं। खेती के हर सामान पर जीएसटी टेक्स लगा दिया गया है। किसान कर्ज ले रहा है, चुका नहीं पा रहा आत्महत्या कर रहा है।
उन्होंने कहाकि युवाओं में बेरोजगारी बढ़ गई है। परीक्षाएं युवा देते हैं वह लीक हो जा रही हैं। 30-30 साल के युवा आज भी सिर्फ परीक्षाएं दे रहे हैं। परिवार पर बोझ बन जा रहे हैं।
नोट बन्दी को लेकर भी प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे नोट बन्दी की। देशभक्ति के नाम पर आपने कतार में लगकर अपनी छोटी छोटी बचत बैंक में डाल दी। काला धन लाने का वादा किया जोकि फेल हो गया। उसके बाद जीएसटी लाई गई। छोटे व्यापारी आज भी इससे परेशान हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी के 55 साल में कांग्रेस पार्टी कभी दुनिया सबसे ज्यादा पैसे वाली पार्टी नहीं बनी। लेकिन पिछले 10 साल में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पैसे वाली पार्टी बन गई। इसके पीछे कारण वह काला धन है जो मोदी जी लाने की बात कहते थे।
प्रियंका ने कहा कि नोटबंदी लगाकर जो काला धन लाने की बात होती थी वह सब चंदा के रूप में भाजपा को चला गया है। इसका सबूत इलेक्टोरल बॉन्ड की रिपोर्ट है। इसमें उस कंपनी का नाम भी है जिसने वैक्सीन लगाई थी। उसने 52 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दिया है।
उन्होंने कहा, केंद्र में दस साल से भाजपा की सरकार है लेकिन आज तक रायबरेली में जितने काम हुए, वे सब कांग्रेस के समय में हुए। इनके पास आपको बताने के लिए कुछ है नहीं, इसलिए आपको डरा रहे हैं कि कांग्रेस आएगी तो आपकी भैंस खोल ले जाएगी। राहुल गांधी को और कांग्रेस को भारी मतों से जिताइए ताकि हम आपको और आगे बढ़ा सकें।



