HomeबिहारTejashwi on PM Modi: तेजस्वी बोले- नफ़रत को बढ़ावा देने वाली बातें...

Tejashwi on PM Modi: तेजस्वी बोले- नफ़रत को बढ़ावा देने वाली बातें कर रहे पीएम मोदी

Tejashwi on PM Modi: राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि बीते 10 सालों का वो हिसाब नहीं दे रहे हैं। देश में चिकित्सा, विकास, नौकरी, शिक्षा जैसे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की बजाय वह केवल नफ़रत और ईर्ष्या बांट रहे हैं।

बिहार की 5 सीटों पर मतदान से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहाकि पीएम मोदी अपनी चुनावी सभाओं ने नकारात्मक बातें ही करतें हैं। वह पिछले 10 साल का ब्योरा नहीं दे रहे हैं।

देश में नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा, विकास जैसे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की बजाय पीएम मोदी केवल नफरत और ईर्ष्या बांट रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का फिर से आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि समाज के बड़े-बुजुर्ग ज्ञान-ध्यान और काम की बातें करते हैं, लेकिन यहां तो 74 वर्षीय प्रधानमंत्री जी बुजुर्ग होने के बावजूद चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे हैं।

हम नव पीढ़ी के लोग केवल शिक्षा-चिकित्सा, नौकरी, रोजगार, और विकास की सकारात्मक बातें ही कर रहे है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी विभाजनकारी, वैर एवं नफरत को बढ़ावा देने वाली नकारात्मक बातें ही कर रहे हैं।

आरजेडी के कद्दावर नेता ने कहाकि एक अनुभवी, बुजुर्ग और प्रधानमंत्री के गरिमामय पद बैठे शख़्स को ये बात शोभा नहीं देती। चुनाव तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन इससे समाज व देश की जो हानि होती है उसकी भरपाई करने में दशकों लग जाते हैं।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here