Homeछत्तीसगढ़Ajay Upadhyaya on BJP: कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय बोले- खुल चुकी है...

Ajay Upadhyaya on BJP: कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय बोले- खुल चुकी है मोदी सरकार के झूठ की पोल

Ajay Upadhyaya on BJP: कांग्रेस नेता अजय उपाध्याय ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तरह जुमले नहीं फेंकती। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग रेलवे यातायात को अन्याय सह चुके हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने बिलासपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने छत्तीसगढ़ में डबल इंजन के सरकार में बढ़ते क्राइम के ग्राफ को बताते हुए कहा कि यहां लोग अब असहाय हो गए हैं और छत्तीसगढ़ में क्राइम ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने आगे कहा कि मोदी सरकार की झूठ की पोल खुल चुकी है। चार जून को देश और प्रदेश से बीजेपी खत्म हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने जो वादा की है उसे ज़रूर पूरा करेगी।

कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तरह जुमले नहीं फेंकती। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक लोग रेलवे यातायात को अन्याय सह चुके हैं। यहां राज्य के विकास में केंद्र सरकार ने खूब रोड़ा अटकाया है और सिर्फ चंद धन्ना सेठों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।

अजय उपाध्याय ने इलेक्टोरल बांड के संदर्भ में कहा कि इस मामले में जो लोग भी दोषी सिद्ध होंगे उन्हें हमारी सरकार आने के बाद जेल भेजा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव चुनाव आयोग की भूमिका भी संदिग्ध है, संविधान में संशोधन का मन बनाए लोगों की मंशा पूरी नहीं होगी। कांग्रेस पार्टी धर्म के नाम पर नहीं, काम के आधार पर वोट मांगती है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश अब मोदी का जुमला समझ चुका है और जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। चार जून के बाद चार सौ पार का नारा जुमला साबित होगा।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here