Homeराष्ट्रीयKejariwal Support: सीएम केजरीवाल के समर्थन में 'वॉकाथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल'

Kejariwal Support: सीएम केजरीवाल के समर्थन में ‘वॉकाथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल’

Kejariwal Support: शराब घोटाले में घिरे दिल्ली के CM और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ में विरोध तेज होता जा रहा है।

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के सीआर पार्क में ‘वॉकाथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल’ कार्यक्रम कर विरोध प्रदर्शन किया।

‘वॉकाथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल’ कार्यक्रम में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी, सोमनाथ भारती और सहीराम पहलवान सहित कई बड़े नेताओं ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

वॉकाथॉन में हिस्सा ले रहे ‘आप’ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जिस तरह गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उसके खिलाफ हमने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान शुरू किया है।

इसके तहत हमारी पार्टी की युवा शाखा ने दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली के हमारे लोकसभा उम्मीदवारों के लिए एक वॉकाथॉन का आयोजन किया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने यहां भाजपा की वॉशिंग मशीन भी लगाई है, जिसके अंदर जो भी भ्रष्टाचारी नेता जाएगा वह साफ-सुथरा होकर निकलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी काफी घबराए हुए हैं, जिस तरह से उन्होंने अपनी चुनावी रैलियों में अपना रुख बदला है यह स्पष्ट करता है कि वह भी मानते हैं कि विपक्ष सत्ता में आ रहा है।

वहीं, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ने कहा कि दिल्ली के लोग यहां अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने आए हैं। बीजेपी ने सोचा कि अगर वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देंगे, तो आम आदमी पार्टी चुनाव अभियान नहीं चला पाएगी। लेकिन, दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के लिए प्रचार कर रहे हैं। आतिशी ने कहा कि आने वाली 4 जून को भाजपा दिल्ली की सातों सीटें हारने जा रही है।

दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल के अंदर न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here