Homeछत्तीसगढ़Earthquake Jagdalpur: जगदलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तेलंगाना में...

Earthquake Jagdalpur: जगदलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तेलंगाना में आया था भूकंप

Earthquake Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बुधवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि यह भूकंप रात 8 बजकर 5 मिनट पर आया। वहीं तेलंगाना में भूकंप आने की ख़बर थी।

जगदलपुर शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि यह भूकंप रात 8 बजकर 5 मिनट पर आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मैन्युअल तरीके से गणना करके बताया कि जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद मोहल्ले में रहने वाले लोग डर के चलते घर से बाहर आकर खड़े हो गए।

मौसम विभाग के मौसम वैज्ञनिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर हैदराबाद से 30 किमी दूर 1 बजकर 30 मिनट में तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जबकि यह 2.6 की रफ्तार से आया हुआ था। अभी जगदलपुर में आये भूकंप के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जब इसकी जांच की जाएगी तो पूरी जानकारी उपलब्ध की जाएगी।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here