Homeछत्तीसगढ़Charan Das Mahant: पीएम मोदी पर विवादित बयान देने पर चरण दास...

Charan Das Mahant: पीएम मोदी पर विवादित बयान देने पर चरण दास महंत के खिलाफ एफआईआर

Charan Das Mahant: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कोतवाली थाने में कथित तौर पर प्रधानमंत्री को लेकर दिए विवादित बयान के बाद चुनाव आयोग के निर्देश और जांच के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के कथित विवादित बयान के बाद अब उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। राजनांदगांव कोतवाली थाने में कथित तौर पर प्रधानमंत्री को लेकर दिए विवादित बयान के बाद चुनाव आयोग के निर्देश और जांच के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के खिलाफ राजनांदगांव के कोतवाली थाना में धारा 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कांग्रेस नेता चरण दास महंत द्वारा कथित तौर पर राजनांदगांव में दिए बयान के बाद पूरे प्रदेश में इस बयान को लेकर लगातार चर्चा होती रही और भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर लगातार शिकायत की जा रही थी।

2 फरवरी को राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नामांकन सभा के दौरान शहर के स्टेट स्कूल में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत द्वारा कथित तौर पर प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान दिया गया था। इस पूरे मामले में आज एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here