Homeछत्तीसगढ़शराब दुकान के पास चला रहा था ऑनलाईन सट्टा, गिरफ्तार...

शराब दुकान के पास चला रहा था ऑनलाईन सट्टा, गिरफ्तार…

नर्मदा न्यूज़ डेस्क। जुआ-सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने देशी शराब दुकान के पास मछली दुकान लगाकर वहां सट्टा खेलाने वाले सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल 4 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बैकुंठ स्थित देशी शराब दुकान पास एक व्यक्ति अपने मछली दुकान पर लोगों को अपने मोबाईल फोन से ऑन-लाईन सट्टा खेला रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विरेन्द्र जायवाल निवासी तिल्दा नेवरा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर सटोरिया विरेन्द्र जायवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 195/24 धारा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
विरेन्द्र जायवाल पिता स्व0 दयाराम जासवाल उम्र 43 वर्ष निवासी बैकुंठ केबिन के पीछे वार्ड 20 थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here