Homeछत्तीसगढ़2 किलो गांजा के साथ मोईन गिरफ्तार...

2 किलो गांजा के साथ मोईन गिरफ्तार…

नर्मदा न्यूज़ छत्तीसगढ़ डेस्क। नशे के खिलाफ चल रहे निजात अभियान के तहत रायपुर की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने 2 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गोलबाजार थाना में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। दरअसल 3 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत दाई कोरा भवन के पीछे एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गोलबाजार को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह. मोईन निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मोह. मोईन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 860 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 137/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

मोह0 मोईन पिता स्व. मोह0 नसरूद्दीन उम्र 42 साल पता बाजार पारा थाना तेलीबांधा रायपुर।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here