Homeछत्तीसगढ़Jawan Injured in Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर आईईडी की चपेट...

Jawan Injured in Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान ज़ख्मी

Jawan Injured in Blast: छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों की कायराना हरकत की वज़ह से बीजापुर में मंगलवार को प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान जख्मी हो गया।

नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान जख्मी हो गया। बताया जाता है कि एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौटते वक्त ये ब्लास्ट हुआ। जवान मुदवेंडी कैंप से एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे।

विस्फोट की चपेट में आये कोबरा 202 बटालियन के जवान के पैर में गंभीर चोट आई हैं। घायल जवान को एयर लिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है। मामला गंगालूर थाने क्षेत्र का है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने ये जानकारी दी।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here