Homeराष्ट्रीयNCP: चुनाव आयोग ने अजित गुट को असली एनसीपी बता दिया

NCP: चुनाव आयोग ने अजित गुट को असली एनसीपी बता दिया

NCP: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है, चुनाव आयोग ने अजित गुट को असली एनसीपी बता दिया है। ये लड़ाई लंबे समय से चुनाव आयोग के पास चल रही थी, शरद पवार की तरफ से अपनी दलीलें भी रखी गई थीं। लेकिन अब वहां से अजित गुट को बड़ी जीत मिली है। जोर देकर कहा गया है कि असल एनसीपी तो अजित गुट ही है।

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल ही अजित गुट ने बगावत करते हुए एनसीपी में दो फाड़ कर दी थी। कई विधायकों के साथ उन्होंने शिंदे सरकार का समर्थन किया था। इसी वजह से अजित डिप्टी सीएम भी बन गए थे। तब अजित ने दावा किया था कि असल एनसीपी भी वहीं है, इसका तर्क ये था कि उनके पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन हासिल है। वहीं शरद पवार ने भी अपने दावे किए थे, उन्होंने अजित को ही बाहर निकालने का काम कर दिया था।

लेकिन अब चुनाव आयोग ने जमीन पर सारे समीकरण बदल दिए हैं। ईसी ने अजित गुट को बड़ी वाली राहत दी है, उन्हें ही असली एनसीपी बता दिया गया है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here