HomeबिहारBihar News : बिहार के औरंगाबाद में ज़मीन के विवाद में भाई...

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद में ज़मीन के विवाद में भाई ने भइया-भाभी को मारी गोली; भाई ने तोड़ा दम

Bihar News : बिहार में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में भाई की मौत हो गई जबकि भाभी की हालत गंभीर है। पुलिस अब आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

औरंगाबाद में छोटे भाई ने घर में घुसकर अपने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी। गोली लगने से भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल भाभी का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मामला नबीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव का है। मृतक की पहचान नागेंद्र चौधरी(40) के रूप में की गई है, जबकि उनकी पत्नी संजू देवी(32) की हालत गंभीर है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि नागेंद्र चौधरी का अपने बड़े भाई दीपक चौधरी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसने शनिवार की शाम अपने भाई के घर पर धावा बोल दिया।

उस वक्त घर में उसके भाई-भाभी साथ में बैठकर चाय पी रहे थे। घर में घुसते ही नागेंद्र ने भाई-भाभी पर दनादन कई गोलियां चलाई, जिसमें दीपक चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे लेकिन तबतक दीपक की मौत हो चुकी थी। घायल दीपक चौधरी की पत्नी को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here