Weather Forecast: आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पांच से 11 जनवरी के बीच रात के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। इसके प्रभाव से मध्य भारत में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में दिन का तापमान कम होने से कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो सकती है।
Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पंजाब, हरियाणा से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल के कुकुमसेरी में पारा माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा।
पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक लेकिन एक दिन पहले की तुलना में दो डिग्री कम है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण यातायात, खासकर रेल संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और ज्यादातर ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।
Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पांच से 11 जनवरी के बीच रात के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।
इसके प्रभाव से मध्य भारत में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में दिन का तापमान कम होने से कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो सकती है।
Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में डल झील समेत सभी जल स्रोत जम गए हैं। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी से कश्मीर घाटी भीषण ठंड की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर में कोहरे के कारण लगातार रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मंगलवार को भी जम्मू पहुंचने वाली कई ट्रेनें और उड़ानें देरी से पहुंचीं।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 और 5 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 8 जनवरी को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में छह जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
Weather Forecast: आठ जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी सर्दी का सितम जारी है। रात का तापमान लुढ़कने से पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। अमृतसर में 8.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में आठ डिग्री और फरीदकोट में 8.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि भारत के लिए बीता साल 2023 अब तक का दूसरा सबसे गर्म साल रहा। साथ ही विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि जनवरी के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।
Weather Forecast: आईएमडी के अनुसार भारत में वार्षिक औसत भूमि सतह वायु तापमान 1981 से 2010 की अवधि के लिए लंबे समय के औसत से 0.65 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जो 2016 में दर्ज 0.71 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है। यह माप दुनिया भर के कई संकेतकों से मेल खाता है। जैसे समुद्र की सतह का तापमान, जिससे पता चलता है कि 2023 अब तक के सबसे गर्म साल में से एक था। इसकी मुख्य वजह अलनीनो का प्रभाव था। 2016 का सबसे गर्म वर्ष भी अलनीनो वर्ष था।
Weather Forecast: आईएमडी के अनुसार जनवरी से मार्च के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में सामान्य बारिश होने और जनवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान है।
Weather Forecast: जनवरी के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में मासिक बारिश सामान्य से अधिक होने का अनुमान है। यहां लंबे समय के औसत (एलपीए) का 122 फीसदी बारिश होने की संभावना है। जनवरी के दौरान मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर वाले दिनों के सामान्य से कम होने की संभावना है।



