

DRM ने मौके पर पहुंच कर ली जानकारी
मधुबनी। मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 3 पर खड़ी उधना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22563 के बोगी संख्या 154788 में आग लग गई आग की सूचना पर कई अग्निशमन की गाड़ियां सुरक्षा कर्मियों के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे आग को फैलने से रोकते हुए आग बुझा दिया ।
आग से बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
सूचना पाकर समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक DRM ज्योति प्रकाश मिश्रा भी मधुबनी पहुंचे जली हुई बोगी का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली ।
समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश ने अधिकारियों के साथ मधुबनी रेलवे स्टेशन पर उधना एक्सप्रेस के जली बोगी का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली वहीं पत्रकारों को बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।



