
दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा हुई। नितिन नबीन अध्यक्ष बनने से पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। उनके सह प्रभारी रहते हुए छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी को बंपर जीत मिली थी।



