Homeछत्तीसगढ़Mahakumbh Maghi Purnima Snan: आज त्रिवेणी में दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं...

Mahakumbh Maghi Purnima Snan: आज त्रिवेणी में दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान, 73 लाख ने किया स्नान

माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब.

Mahakumbh 2025  का पांचवां प्रमुख स्नान चल रहा है. माघी पूर्णिमा पर आस्था का जबरदस्त सैलाब संगम नगरी प्रयागराज में उमड़ा है, जहां सुबह 6 बजे तक 73 लाख लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. माना जा रहा है कि आज ढाई करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान करेंगे. माना जाता है कि माघी पूर्णिमा के दिन संगम में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसीलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में उमड़े हैं. ये इस महाकुंभ का पांचवां बड़ा स्नान है. इसके बाद 26 फरवरी को महाशिव रात्रि के दिन स्नान होगा और महाकुंभ पूरा हो जाएगा.

माना जाता है कि माघी पूर्णिमा के दिन देवता देवलोक से तीर्थों के राजा प्रयागराज में मनुष्य का वेश धारण करके आते हैं और महाकुंभ में स्नान लाभ उठाते हैं. यहां आम लोगों के बीच पूजा और जप-तप में लीन रहते हैं. वहीं, महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष इंतजाम किये गये हैं. प्रयागराज के आसपास के 15 जिलों के डीएम को लगाया गया है.

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद वार रूम में बैठ कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मॉनिटरिंग कर रहे हैं. प्रयागराज के आसपास 10 से 15 किलोमीटर के बीच लोगों का जनसैलाब है. संगम नोज पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है. शहर में वाहनों की इंट्री को बंद कर दिया गया है. संगम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है.

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पहली बार बड़ी संख्या में अधिकारियों की तैनाती की गई है. 15 जिलों के डीएम के साथ 20 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त लगाया गया है. पीएसी के 85 अधिकारियों को भी तैनात किया गया है. शाम 7.22 बजे तक माघी पूर्णिमा पर स्नान का मुहूर्त है. महाकुंभ मेले में आई भीड़ जल्दी वापस जाए, इसलिए लेटे हनुमान जी, अक्षयवट और डिजिटल महाकुंभ सेंटर को बंद कर दिया गया है.

आज पूरा होगा कल्पवास

माघी पूर्णिमा के साथ एक महीने का कल्पवास आज पूरा हो जाएगा. इसके बाद कल्पवासी भी वापस अपने घरों को जाने लगेंगे. इस बार लगभग 10 लाख लोग कल्पवास कर रहे हैं. तीन शाही स्नानों के बाद जैसे अखाड़े वापस चले गये हैं. वैसे आज के स्नान के बाद कल्पवासी भी वापस जाने लगेंगे. महाकुंभ का आज 31वां दिन है, अब तक 46 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं.

 

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here