Homeछत्तीसगढ़Dongergarh News: शो रूम में चोरी करनेवाले पांच आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे...

Dongergarh News: शो रूम में चोरी करनेवाले पांच आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे गये

पुलिस की गिरफ्त में चोरी को वारदात देनेवाले.

डोंगरगढ़. खंडुपारा स्थित गगन मोटर्स में सेंधमारी कर सात लाख कैश चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये पांच में से दो नाबालिग हैं. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद प्रयागराज महाकुंभ में स्नान किया और मेले में जमकर पैसे उड़ाए. आरोपितों ने कुंभ मेले में 2.27 लाख रुपये खर्च कर दिये. पुलिस ने आरोपितों के पास से शेष रकम को बरामद कर ली है.वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य मास्टरमाइंड रितेश है, जो शो रूम में काम करनेवाला ही निकला.

शो रूम में काम करने वाले कर्मचारी रितेश उके को शो रूम के गल्ले में राशि होने की जानकारी थी. रुपये चोरी करने उसने पहले से प्लानिंग कर ली थी. 25 जनवरी को रितेश ने अपने दोस्त शाहिद एवं आकाश लाउत्रे को शो-रूम में पैसा रखे होने के संबंध में जानकारी दी और तीनों ने चोरी करने की योजना बनाई.
आरोपितों ने दो नाबालिगों को भी अपनी योजना में शामिल कर लिया. सभी आरोपित अपने योजना मुताबिक गगन मोटर्स शो-रूम के पीछे के दरवाजे के पास कांक्रीट दीवार को खोदकर सिटकनी निकाली और शो रूम के अंदर घुस गये. इसके बाद कैश निकाल कर फरार हो गये.
चोरी करने के बाद पैसे आपस में बांटकर कुंभ मेला प्रयागराज घूमने चले गए. इसके बाद वापस नागपुर आये, जहां चोरी की रकम को शराब, खाने-पीने एवं अय्याशी में खर्च किया. इस तरह इन लोगों ने चोरी की रमक की 2.27 लाख खर्च कर दिये.
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी आकाश लाउत्रे, शाहिद खान, रितेश और दोनों नाबालिगों ने आरोप स्वीकार कर लिया.
पुुलिस ने उनके पास से 4.73 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त मोपेड, पांच मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. आरोपितों को जेल भेज दिया गया है.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here