
जांजगीर चांपा. सैफ अली खान पर हमले के मामले में गलती से हिरासत में लिए गए शख्स की जिंदगी बर्बादी की कगार पर आ गई है. उसे न केवल अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा, बल्कि शादी का प्रस्ताव भी रद्द हो गया, जबकि बाद में असली आरोपित को मुबंई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया है.
आकाश 18 जनवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर हिरासत में लिया गया था, जब वह मुंबई से जांजगीर आ रहा था. हिरासत में लिए जाने के बाद, उसकी छवि पर बुरा असर पड़ा और मीडिया में खबर फैलने के बाद उसकी नौकरी चली गई.
आकश दादी तुलसा बाई यादव ने बताया कि आकाश का शादी का प्रस्ताव भी टूट गया, क्योंकि संदिग्ध होने की खबर के बाद लड़की का परिवार उससे मिलने से मना कर दिया. मुंबई पुलिस की गलती के कारण आकाश की ज़िंदगी पर गहरा असर पड़ा है. दादी ने बताया कि आकाश की मां इस घटना से बहुत चिंतित हैं.
इस घटना का मुख्य कारण मुंबई पुलिस की ओर से आरपीएफ को भेजा गया अलर्ट था, जिसमें आकाश को सैफ अली खान के घर पर हमले के आरोपी के रूप में संदिग्ध बताया गया. हालांकि, वास्तविक आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को बाद में मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया. हिरासत से रिहा होने के बाद आकाश के दादी ने बताया कि उसकी मां बेहद चिंतित थी, और मेरी दादी ने बताया कि शादी के प्रस्ताव वाले परिवार ने इस घटना के बाद मुझसे मिलने से इनकार कर दिया.



