रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने 10 नगर निगमों के लिए महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की है. छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए नगर पालिक निगम महापौर पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है.
कौन कहां से बना मेयर प्रत्याशी
रायपुर से मीनल चौबे, दुर्ग से अलका बाघमार, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, धमतरी से जदगीश रामू रोहरा, जगदलपुर से संजय पांडेय, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, कोरबा से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विघानी, अंबिकापुर से मंजूषा भगत, चिरमिरी से रामनरेश राय को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
बीजेपी ने नगर पालिका के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. मुंगेली से शैलेष पाठक, पेंड्रा से रितेश फरमानिया, डोंगरगढ़ से रमन डोंगरे, बेमेतरा से विजय सिन्हा, बालोद से प्रतिमा चौधरी, सूरजपुर से देवंती साहू, जशपुर नगर से अरविंद भगत, कोंडागांव से नरपति पटेल और कांकेर में अरुण कौशिक को कैंडिडेट घोषित किया है. गोबरा-नवापारा से ओमकुमार संजय साहू, तिल्दा नेवरा से चंद्रकला वर्मा, आरंग से संदीप जैन, मंदिर हसौद से संदीप जोशी, अभनपुर से शिवनारायण बघेल, महासमुंद से विमल चोपड़ा, बागबाहरा शंकर ताडी, सरायपाली से सरस्वती चंद्र कुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है. अहिरवारा से नटवर ताम्रकार, कुम्हारी से मीना वर्मा, अमलेश्वर से दयानंद सोनकर को उम्मीदवार बनाया गया है.







