Homeछत्तीसगढ़Vice President CG Visit: विकसित भारत को लेकर उप राष्ट्रपति क्या बोले...

Vice President CG Visit: विकसित भारत को लेकर उप राष्ट्रपति क्या बोले ?

एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का स्वागत करते सीएम विष्णु देव साय.

रायपुर. उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कहा कि 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी वर्ष मनाएगा, तब भारत विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा होगा. ये हमारा सपना नहीं जरूरत है, जिसको निश्चित रूप से हासिल करना होगा. उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है. दुनिया में सुपर पावर बन कर उभर रहा है. पिछले दस साल में दुनिया का कोई भी देश भारत की तरह विकास नहीं कर पाया है. इसीलिए भारत दुनिया की सबसे ज्यादा एस्पिरेशन वाली कंट्री बन गया है. उप राष्ट्रपति ने बेहतर भारत के निर्माण के लिए विचार नाम के कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें एनआईटी, रायपुर, आईआईटी, भिलाई और आईआईएम, रायपुर के छात्रों ने भाग लिया.

उप राष्ट्रपति ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि हमारा विकास सामूहिक रूप से हो रहा है. देश के गावों का विकास हो रहा है. सड़कें, गली और नाली बन रही है. घरों में नल का पानी पहुंच रहा है. ये सरकार के विजन का कमाल है. जिसकी वजह से देश अप्रत्याशित रूप से विकास कर रहा है. उन्होंने कहा कि आप कल्पना करिये हमारे देश में अनाधिकृत रूप से लोग आ रहे हैं, जिनकी संख्या मिलयंस में है, जो हमारे लिए नासूर बनता जा रहा है.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे लोगों को स्थानीय सपोर्ट मिल रहा है, जो सही नहीं है. इसका कोई जस्टिफिकेशन नहीं हो सकता है. वो हमारे रिसोर्सेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हमें इस मुद्दे पर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि संविधान में सभी के अधिकार दिये गये हैं. इसमें न्याय पालिका, विधायिका और कार्यपालिका को कैसे काम करना है. ये लिखा है. कोई किसी को सलाह नहीं दे सकता है. उन्होंने कहा कि चाहे न्यायपालिका हो या फिर कार्यपालिका सबके अधिकार संविधान ने तय किये हैं.

कार्यक्रम को राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित किया. सीएम ने राज्य के हो रहे विकास पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत कई मंत्रियों और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भाग लिया.

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here