
रायपुर. खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से रेवले स्टेशन और बस स्टैंड से 51 सौ किलो नकली पनीर जब्त की गई है, जिसे राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में खपाया जाना था. इसे 171 रुपये किलो के हिसाब से खरीदा गया था, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने समय रहते जब्त कर लिया. जानकारी के मुताबिक रायपुर में रोज एक हजार किलो पनीर बाहर से आता है.
पुणे से बस के सहारे जो पनीर रायपुर लाया गया. वो वेदांता डेयरी का बताया जा रहा है, क्योंकि इससे संबंधित कागजात मिले हैं, लेकिन पनीर कहां सप्लाई के लिए आया था. इसके बारे में जानकारी नहीं है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम घंटों इंतजार करती रही, जिसने ये पनीर मंगवाया है. वो लेने आएगा, लेकिन इस पनीर को लेने के लिए कोई व्यक्ति नहीं आया, जिसके बाद इसे जब्त किया गया है.
दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि जहां से पनीर भेजी गयी और जहां पर पनीर जानी थी. उनका नेटवर्क बड़ा है और उन्हें खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी की बात पता चल गई. इसीलिए रायपुर में न तो बस स्टैंड और न ही रेलवे स्टेशन पर जब्त पनीर को कोई लेने पहुंचा. अगर पैकेट पर लिखे दाम से ही इसे जोड़ें, तो ये पनीर लगभग नौ लाख के आसपास की है, जिसे अब जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है.
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली पनीर के 102 बॉक्स जब्त किये हैं. हर बॉक्स में 50 किलो पनीर है. बताया जाता है कि इसे केमिलकल, खराब दूध, आटा और पॉम आयल से तैयार किया गया है. जो शरीर के लिए हानिकारक है. इससे पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रायपुर में नकली पनीर की फैक्ट्री पकड़ी थी.



