बालोद. बालोद जिले में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां पर बच्चों से भरी स्कूल वैन के पलट गई. दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 4 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से एक हालत नाजुक है. उसे इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है.
गुरुर थाना क्षेत्र में स्कूल बस पलटी. हादसा सोहपुर गांव के पास हुआ. हादसे में 12 साल के कुणाल साहू की मौत हो गई, वहीं अन्य 4 बच्चे घायल हो गए हैं. वैन में निपानी गांव में चल रहे आत्मानन्द स्कूल के 12 बच्चे सवार थे. माना जा रहा है कि वैन ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है, जिसमें बच्चे की मौत हुई है. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.



