Homeफिल्मSalman Khan Birthday: 59 साल के हुए सलमान, चाहनेवालों को मिलेगा विशेष...

Salman Khan Birthday: 59 साल के हुए सलमान, चाहनेवालों को मिलेगा विशेष तोहफा

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के दबंग खानों में शुमार सलमान खान 59 साल के हो गए हैं. आज उनका जन्मदिन है. 59 साल के सुपरस्टार सलमान खान ने 85 फिल्में की हैं. अब तक उन्हें 74 अवार्ड्स मिल चुके हैं. वो चर्चित टीवी शो बिग बॉस को कई सीजन से होस्ट कर रहे हैं.

जन्मदिन पर सलमान के चाहनेवालों को खास तोहफा मिलनेवाला है. उनकी नई फिल्म सिकंदर की टीजर रिलीज होनेवाला है. खास दिन पर ये टीजर रिलीज हो रहा है. इसको लेकर अभी से चर्चा हो रही है. 80 सेकेंड के टीजर का टीजर सलमान के जन्मदिन या बर्थ डे पर रिलीज हो रहा है. फिल्म के फोटोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. फैंस सलमान के फोटोज को लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. सिकंदर के फोटोज सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं.

साजिद नाडियाडवाला ने सिंकदर फिल्म बनायी है, जिसको लेकर चर्चा हो रही है. 80 सेकेंड का टीजर रिलीज होगा. सलमान के बर्थ डे पर रिलीज होनेवाला फिल्म सिकंदर की टीजर एक तरह से फैन्स के लिए गिफ्ट है. फैंस भी सलमान खान को बड़े पर्दे पर फिर से देखने को बेताब नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि 80 सेकेंड का ये टीजर किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है.

फिल्म को एआर मुरगादास ने निर्देशित किया है, जबकि ये नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये फिल्म बनी है. इमसें सलमान खान के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म में साउथ की हिरोइन रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी, जो हेरोइन के रोल में हैं. सलमान खान को सुल्तान ऑफ बॉलीवुड भी कहा जाता है.

वहीं, सलमान खान की बात करें, तो उनकी पहली फिल्म बीबी हो तो ऐसी, जो 1988 में रिलीज हुई थी. बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म मैंने प्यार किया था, जो 1989 में रिलीज हुई थी. फिल्म में कामयाबी की नई इबारत लिखी थी. सलमान खान कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्होंने बड़ा कारोबार किया है. दर्शकों के दिलों पर राज किया. इनमें बजरंगी भाई जान है, जिसने 969 करोड़ की कमाई की थी. सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 623 करोड़ का कारोबार किया था. इसके अलावा टाइगर जिंदा है, ने 565 करोड़ और टाइगर 3 ने 466 करोड़ कमाए थे.

सलमान खान बीइंग ह्यूमन नाम के एक एनजीओ चलाते हैं, जो हजारों बच्चों का मुफ्त इलाज और पढ़ाई करवाता है. सलमान ने इसकी फंडिंग के लिए बीइंग ह्यूमन क्लोदिंग की शुरुआत की थी. उसी की कमाई से एनजीओ की फंडिंग करते हैं.

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here