सीजी डेस्क। जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों का वास्तविक जांच कर योजना का बेहतर क्रियान्वयन करे। साथ ही योजना के हितग्राहियों की मृत्यु होने पर संबंधित का नाम कटवाने की कार्यवाही कर पंजी संधारित करें। जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का नियमित उठाव के लिए अवकाश के दिनों में भी हमालों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कलेक्टर मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किए।
कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के लिए की जा रही डाटा का एंट्री कार्य की समीक्षा की और डाटा को ग्राम पंचायतवार जानकारी के आधार पर अपडेट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्रणी बैंक, आदिम जाति कल्याण विभाग, उद्योग, कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन विभाग दूरसंचार, क्रेडा तथा ऊर्जा विभाग के योजनाओं को सेचुरेशन करने कहा। कलेक्टर ने सातों ब्लॉक के एक-एक गांव को चिंहाकित कर सेचुरेशन के लिए 27 दिसंबर से शिविर आयोजित कर योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए।



