Homeछत्तीसगढ़CG NEWS: सड़क किनारे सैलून में बाल कटवाए सांसद,फेसबुक पर की सैलून...

CG NEWS: सड़क किनारे सैलून में बाल कटवाए सांसद,फेसबुक पर की सैलून वाले की तारीफ…

सीजी डेस्क। सादगी और प्रेरणा के अनोखे उदाहरण पेश करते हुए राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने सड़क किनारे एक साधारण सैलून में बाल कटवाते हुए युवा सैलून संचालक हीरा ठाकुर की मेहनत और जज्बे की जमकर तारीफ की। इन तस्वीरों में दो खास क्षण दिखाई देते है, पहला सड़क किनारे बाल कटवाकर सांसद का सरल स्वभाव। दूसरा सैलून के मालिक हीरा ठाकुर के जज्बे की कहानी। सांसद संतोष पांडेय ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर तस्वीरें साझा करते हुए हीरा ठाकुर की प्रेरक कहानी का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, “मेहनत करने के लिए साधन और संसाधनों की नहीं, बल्कि जज्बे की जरूरत होती है।”

उन्होंने आगे लिखा ऐसे ही जज्बे से लबरेज हैं हमारे हिरा ठाकुर भाई। हिरा भाई युवा है और इनका खुद का सलून है। सलून ऐसा जो दिल्ली के नार्थ एवेन्यू के एक गार्डन में हैं, जहाँ लक्जरी कुर्सी तो नहीं लेकिन ईटों से बनी कुर्सी है और जहाँ मैं विगत पांच वर्षों से इनके ग्राहक के रूप में सेलून में आता हूँ। हिरा भाई माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इण्डिया को बढ़ावा भी दे रहें, जो सिर्फ यूपीआई से पेमेंट लेते हैं। आज भी जब लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हुई तो मैं इनके पास चला आया और इनसे ढेर सारी बातें की। हिरा भाई बहुत से युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, की मेहनत करने के लिए आपको अवसर बहुत मिलते हैं बस यह जरुरी है की आप उसे कैसे, कब और कहाँ चुनते हैं।

 

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here