Homeछत्तीसगढ़CG NEWS: बदमाशों के बर्थडे पार्टी का जश्न मनाने गए पुलिस कांस्टेबल,...

CG NEWS: बदमाशों के बर्थडे पार्टी का जश्न मनाने गए पुलिस कांस्टेबल, SP ने किया सस्पेंड…

सीजी डेस्क। राजधानी रायपुर में नवपदस्थ एसपी लाल उमेंद सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत सख्त कार्रवाई से की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक आदतन बदमाश साहिल रक्सेल अपने जन्मदिन के जश्न में धारदार चाकू से केक काटते और पुलिस कांस्टेबल को केक खिलाते नजर आया। वीडियो में मौदहापारा थाने के कांस्टेबल निसार खान भी इस पार्टी में वर्दी में शामिल दिखे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कांस्टेबल निसार खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दरअसल ये पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। जहां पिछले दिनों सड़क पर साहिल रक्सेल नामक गुंडा बदमाश अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जन्मदिन मना रहा था। इस बर्थ डे पार्टी का उसके दोस्तों ने बकायदा रील बनाकर इस्टाग्राम पर अपलोड भी किया। जिसमें देखा जा सकता है कि शातिर बदमाश साहिल रक्सेल धारदार चाकू से केक काटने के बाद चाकू से ही अपने दोस्तों को केक खिला रहा है। इसी वीडियों में मादहापारा थाना में पदस्थ आरक्षक निसार खान वर्दी में उक्त बर्थ डे पार्टी में शामिल होने पहुंचता है। पुलिस आरक्षक को भी गुडा बदमाश साहिल रक्सेल चाकू से केक खिलाते हुए वीडियों में नजर आ रहा है। इसके बाद हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए पुलिस जवान के सामने ही गाने पर डांस करने लगता हैं।

जिसके बाद बकायदा पुलिस कांस्टेबल शातिर बदमाश के इस कृत्य पर आपत्ति जताने के बजाये उसे गले लगाकर गाल को चुमते हुए नजर आता है। पुलिस कांस्टेबल और शातिर बदमाश की इस दोस्ती का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। रायपुर पुलिस की कमान संभालते ही एसपी लाल उमेंद सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस आरक्षक निसार खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी लाल उमेंद सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि राजधानी में कानून व्यवस्था के साथ मजाक बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। शातिर गुंडे-बदमाशों के साथ पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here