Homeछत्तीसगढ़Body Recovered- खदान में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के...

Body Recovered- खदान में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान

महिला की हत्या का शव को ठिकाने की लगाने का आशंका पुलिस पूरे मामले की जांच में जूटी, हादसे का शिकार होने की आशंका

रायपुर. दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के छाटा गांव में पत्थर खदान में महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. महिला की उम्र 50 वर्ष के लगभग बताई जा रही है, उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को खदान में फेंक दिया गया. पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोंड पेंडरी और छाटा के बीच पत्थर खादान में एक महिला का शव पड़ा है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और पीएम के लिए भेज दिया. आसपास पूछताछ के बाद मृतक महिला की शिनाख्त उर्मिला हिरवानी के रूप में हुई है. महिला अचानकपुर गांव की रहनेवाली बताई जा रही है. मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. महिला की मौत को लेकर पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है. पुल को आशंका है कि महिला की हत्या का शव को यहां ठिकाने लगाया गया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि महिला संभवत: हादसे का शिकार हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। उतई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here