Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में भूकंप के तेज झटके, बस्तर संभाग के कई जिलों में...

छत्तीसगढ़ में भूकंप के तेज झटके, बस्तर संभाग के कई जिलों में महसूस किए गए..

सीजी डेस्क। सुकमा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:32 के करीब भूकंप के झटके महसूस किया गया। दोरनापाल, कोंटा के  लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकले। वहीं भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सुकमा सहित दोरनापाल, कोंटा, गादीरास सभी जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

वहीं बीजापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा नारायणपुर में एक सैकेंड भूकंप आया। भूकंप का केंद्र तेलंगाना के भद्राचलम में था। वहीं भूकंप के झटके की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल में 5.3 आंकी गई है। भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस भुकंप का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में देखा गया है।

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here