सीजी डेस्क। केंद्रीय राज्य मंत्री रेल्वे एवं जल शक्ति, भारत सरकार एवं प्रभारी मंत्री आकांक्षी जिला व्ही. सोमन्ना ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान सार्वजनिक उपक्रम का निरीक्षण सहित वार्ड 52 दर्रीखार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों, करतला ब्लॉक के बैगापाली में जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल की स्थिति, सलिहाभाठा में कौशल उन्नयन आजीविका सवंर्धन अंतर्गत कार्य तथा छुरीकला में बुनकरों से चर्चा कर वस्तु स्थिति जानी।
उन्होंने रेल्वे स्टेशन में अमृत भारत अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान आईएएस डॉ शान्तनु अग्रहरी, कलेक्टर अजीत वसंत, आईआरटीएस अनीश हेगड़े, बीयूएच एनटीपीसी राजीव खन्ना, सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग सम्बंधित एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



