Homeछत्तीसगढ़पीएम आवास योजना : जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण...

पीएम आवास योजना : जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण…

सीजी डेस्क। जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत नारायणपुर, टेमरी, अमलडीहा, परसदा, अमोरा एवं घुरसेना में शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान, पूर्व वर्ष में स्वीकृत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने कहा वहीं, नवीन स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को तीन माह के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत नारायणपुर और टेमरी में आवास निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई, जिसके लिए संबंधित पंचायतों में कार्यरत आवास मित्रों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनके कार्य की सराहना की, साथ ही, हितग्राहियों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत किसी भी प्रकार के कार्य के लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। निर्माणाधीन आवास का जियोटैग शासन द्वारा नियुक्त कर्मचारी द्वारा निःशुल्क किया जाएगा।

ग्राम पंचायत अमोरा में नवीन स्वीकृत आवासों में अप्रारंभ आवासों की संख्या अधिक पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, आवास मित्र की कार्यप्रगति में कमी के चलते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नवागढ़ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here