Homeछत्तीसगढ़ट्रक से टकराई बारातियों से भरी स्कार्पियो, 3 की मौत, 4 घायल...

ट्रक से टकराई बारातियों से भरी स्कार्पियो, 3 की मौत, 4 घायल…

नेशनल डेस्क। उत्तरप्रदेश में अमेठी के गौरीगंज में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुल्तानपुर जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार लोग सुल्तानपुर जनपद के निवासी हैं। वहीं से बरात में शामिल होने अमेठी के गौरीगंज स्थित एक गांव को आए थे।

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक के सामने का है जहां देर रात तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर देख सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सुल्तानपुर जिले से आई थी बरात

बरात सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के दरगापारा बबुआन गांव से गौरीगंज के विशुनदास पुर गांव आई थी जिसमें शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो यूपी 32 एनवी 6508 जा रही थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी सात लोग घायल हो गए। घायलो में बंटू सिंह पुत्र रिंकू सिंह, रूपक पुत्र बडालाल, ऋषभ सिंह पुत्र शैलेन्द्र, देव पुत्र दीपक, पप्पू सिंह पुत्र तीरनाथ, प्रदीप सिंह पुत्र तेज सिंह (26), लक्ष्य प्रताप सिंह पुत्र दीपक सिंह (14) गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here