Homeछत्तीसगढ़धान खरीदी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्था को जिले के किसानों ने सराहा...

धान खरीदी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्था को जिले के किसानों ने सराहा…

सीजी डेस्क। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के धान खरीदी केन्द्रों में सुगमतापूर्वक धान खरीदी हेतु चाक-चैबंद व्यवस्था की बालोद जिले के किसानों ने भूरी-भूरी सराहना की है। जिले के किसानों ने धान खरीदी केन्द्रों में शासन द्वारा की गई जरूरी व्यवस्था के अलावा 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय को अत्यंत दूरदर्शी एवं किसान हितैषी बताया है।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम खैरतराई के किसान छोटेलाल साहू एवं पाररास के किसान दुजराम ने कहा कि मुख्यमंत्री साय द्वारा 3100 रुपये की दर पर धान खरीदी का निर्णय लेकर राज्य के मेहनतकश किसानों के श्रम को सम्मानित करने का अभिनव कार्य किया गया है। किसान छोटेलाल एवं दुजलाल ने कहा कि हम किसान काफी मेहनत कर फसल उगाते है जिसे कटाई और मिंजाई के पश्चात विक्रय हेतु धान खरीदी केन्द्र लाते हैं। धान खरीदी केन्द्र में इस बार की गई व्यवस्था से हम किसानों को काफी खुशी हुई है। धान खरीदी केन्द्र पाररास में अपने धान की बिक्री करने के पश्चात् व्यवस्था की सराहना करते हुए इन दोनों किसानों ने खुशी-खुशी बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को धान विक्रय करने में काफी सहुलियत मिली है।

शासन द्वारा किए गए चाक-चैबंद व्यवस्था से हम किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पड़ रहा है। ग्राम खैरतराई के किसान छोटेलाल साहू ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपनी फसल पर काफी मेहनत किया था, जिससे इस बार उनके धान की उपज काफी अच्छी हुई है। उसने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में की गई बेहतर व्यवस्था से उसने समय पर अपना धान विक्रय किया है। धान विक्रय करने के 02 दिन के भीतर ही उसके बैंक खाते में राशि भी प्राप्त हो गई है। किसान छोटेलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था है, यहाॅ पेयजल, बैठक, शौचालय सहित विश्राम करने हेतु भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिससे हम किसानों को धान विक्रय में सुविधा हुई है। किसान छोटेलाल साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे जब से धान विक्रय कर रहे हैं, उसमें इस वर्ष का धान विक्रय का कार्य सबसे अच्छा और बेहतर ढंग से हुआ है। धान विक्रय हेतु पहुॅचे पाररास के किसान दुजराम ने धान विक्रय हेतु टोकन को दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी घोषणा के अनुरूप हम किसानों से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल के मान से धान खरीदी कर रहे हैं। हम किसानों को हमारी उपज का सही दाम देने और उसे खरीदने का काम मुख्यमंत्री साय ने किया है। टोकन तुंहर हाथ एप्प के माध्यम से हम किसानों को अब घर बैठे ही धान विक्रय हेतु टोकन लेने की सुविधा मिली है।

 

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here