Homeछत्तीसगढ़आग लगने से धान जलकर ख़ाक, पीड़ित किसान ने शासन से की...

आग लगने से धान जलकर ख़ाक, पीड़ित किसान ने शासन से की मुवावजे की मांग…

छत्तीसगढ़ डेस्क। राजनांदगांव जिले में एक किसान की सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। सोमवार को अचानक लगी आग से लगभग 100 बोरा धान जलकर खाक गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पीड़ित किसान ने शासन से मुआवजे की मांग की है।

दरअसल यह पूरी घटना डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलेन्द्रा की है। जहां के कृषक प्यारेलाल वर्मा के पैरावट में अचानक करंट लगने से आग लग गई। आग की लपटों ने पास में रखे धान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बोरे में रखा हुआ धान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं आस- पास के लोग आग बुझाने में नाकाम रहे। घटना के बाद किसान ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

किसान ने की मुवावजे की मांग

फसल के जलकर खाक होने के बाद आग ने पैरावट को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं फायर ब्रिगेड की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसान ने शासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की कटाई और मिजाई का काम जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र में आग लगने की यह पहली घटना है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने भी शासन- प्रशासन से सहायता की गुहार लगा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here