Homeछत्तीसगढ़अमित जोश को मदद करने वाला उसका एक और साथी गिरफ्तार...

अमित जोश को मदद करने वाला उसका एक और साथी गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ डेस्क। हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद भी पुलिस द्वारा उसके सहयोगियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। कुछ दिन पहले अमित जोश की मदद करने वाले संतोष राव को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब पुलिस ने उसके एक और साथी अभिषेक कुमार पिता देवेश कुमार (31) को एआरवी रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई भिलाई नगर पुलिस द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि अमित जोश की मदद करने वाला अभिषेक भविष्य वक्ता है ओर यू ट्यूब पर उसके वीडियो भी हैं। अमित जोश के दोस्त रूपेश ने उससे अमित जोश की मदद करने कहा था। मुख्य आरोपी अमित जोश का हुआ एनकाउंटर इस मामले में मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। सप्ताह भर पहले 8 नवंबर को की शाम करीबन 5:00 बजे अमित जोश को भिलाई में देखा गया। जयंती स्टेडियम के पीछे झाड़ी के पास दिखने पर पुलिस के द्वारा पौछा करने पर

उसने पुलिस वालो पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित जोश की मौत हो गई। पुलिस को थी हयोगियों की तलाश इस मामले में पुलिस को अमित जोश के सहयोगी डी संतोष राव अन्य की तलाश थी। अमित जोश के एनकाउंटर के बाद संतोष राव भी पुलिस से बचने छिप रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने अमित जोश की मदद करना स्वीकार किया। पुलिस ने संतोष राव की निशानदेही पर अमित जोश द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल किए गए एक्टिवा को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद किया है।

डी संतोष राव की गिरफ्तारी के लगभग एक सप्ताह बाद अमित जोश के एक और सहयोगी अभिषेक कुमार को रिवरडेल सिलवासा दादर नगर हवेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने आरोपी अमित जोश को गिरफ्तारी से बचाने एवं छिपाने में करीब एक हफ्ते तक सह देकर मदद किया। आगे भी आरोपी अमित जोश को मदद करने वालो की सूची तैयार कर कार्यवाही कि जायेगी। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक परस ठाकुर थाना मोहन नगर, एएसआई सुरेन्द्र राजपुत, प्रधान आरक्षक चंद्र प्रकाश थाना भिलाई नगर एवं एसीसीयु से आरक्ष्क सनत भारती, अवश्नी यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।

- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here