सिटी डेस्क। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम मतों की गणना शुरू हो चुकी है, मत पत्रों की गिनती में भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी आगे रहे हैं, जबकि आकाश शर्मा पीछे रहे। वहीं अब ईवीएम की गिनती शुरू हो गई है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी आगे हैं। अभी तक के गिनती में भाजपा के सुनील सोनी 35048 वोटों से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की गिनती तक आकाश शर्मा को 34063 वोट और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को 69111 मत मिले हैं।
आपको बता दें कि इस सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल आठ बार विधायक बने हैं, उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है, उपचुनाव में भाजपा ने सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है, इस सीट पर बीते 13 नवंबर को मतगणना हुई थी, वोटिंग प्रतिशत कम होने के कारण यह देखना अब दिलचस्प हो गया है कि यहां पर जनता किसे अपना समर्थन देती है।



